Date Filter

News

थलीसैंण के जल्लू गाँव में कोल्ड स्टोरेज कार्यरत

उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत थलीसैंण के जल्लू गाँव में बीज आलू को रखने हेतु कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज निश्चित रूप से सब्जियों और फलों की बर्बादी को कम करेगा और इसका उपयोग दवाओं या टीकों को स्टोर करने के लिए भी किया जा सकेगा।

मंत्री ने उद्यान विभाग द्वारा स्वीकृत ₹ 33.86 लाख की लागत से बने कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पहले कोल्ड स्टोरेज की कोई सुविधा नहीं होने के कारण आलू उत्पादकों को अपनी उपज की कटाई के तुरंत बाद बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। लेकिन अब जल्लू गाँव के किसान कोल्ड स्टोरेज में आलू रखकर डिमांड के अनुरूप उसे भेज सकेंगे। बीजीय आलू को कोल्ड स्टोरेज में रखकर उद्यान विभाग द्वारा उसे खरीदा जाएगा तथा अन्य जगह उसकी सप्लाई की जाएगी। जिससे क्षेत्र के साथ साथ अन्य किसानों को बीजीय आलू खरीदने के लिए दूर दराज के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जल्लू गाँव में इस वर्ष 51 परिवारों का  लगभग 500 कुंतल से ज्यादा आलू का उत्पादन हुआ है। कहा की कोल्ड स्टोरेज में बीजीय आलू को रखा जाएगा जिसकी क्षमता  6 टन है। कहा कि ग्रामीणों से उद्यान विभाग द्वारा बीजीय आलू को खरीदा जाएगा तथा अन्य किसानों के डिमांड के अनुरूप उन्हें बेचा जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती

Stay Connected With Us

Subscribe Us