खाद्य संरक्षा विभाग चारधाम यात्रा पर खाद्य पदार्थों की नियमित सैम्पलिंग करेगाः डॉ. धन सिंह रावत
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने चार धाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्गों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये विभागीय अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चार धाम यात्रा पर गत वर्ष की तुलना में और अधिक तीर्थ यात्रियों के आने की सम्भावना है। जिसको देखते हुये यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों को मिलावटी खाद्य सामाग्री बेचे जाने पर कड़ी नज़र रखने को कहा गया है।
विभागीय मंत्री ने बताया कि तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को मिलावटी सामान के प्रति सचेत रहने के लिये यात्रा रूटों पर जगह-जगह होर्डिंग्स एवं बैनर लगाने के निर्देश खाद्य संरक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये गये हैं। इसके अलावा यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले होटलों, रेस्टोरेंटो एवं ढ़ाबों में साफ-सफाई को लेकर भी विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। इसके अलावा प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों की जांच को नियमित सैम्पलिंग के साथ-साथ आम लोगों को विभिन्न माध्यमों से मिलावटखोरी के प्रति जागरूक किया जायेगा। डा. रावत ने बताया कि ईट राइट इंडिया कैम्पेन के अंतर्गत प्रदेशभर में मिलेट्स मेले आयोजित कर आम लोगों को मोटे अनाज के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये गये हैं।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य एवं आयुक्त एफडीए डा. आर. राजेश कुमार, अपर उपायुक्त एफडीए अरूणेन्द्र सिंह चौहान, प्रभारी उपायुक्त (मुख्यालय) डॉ. गणेश चन्द्र कण्डवाल, औषधि नियंत्रक खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ताजबर सिंह, सहायक औषधि नियंत्रक डा. सुधीर कुमार, जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी पी.सी. जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Elaborate traffic management plan reviewed by Uttarakhand Police for Char Dham Yatra 2023
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply