Date Filter

News

माल्टा, पहाड़ी फलों की विक्रय व्यवस्था को लेकर मांगपत्र

उत्तराखंड हिमालय के फलों के उचित समर्थन मूल्य उचित विक्रय व्यवस्था और सरकारी बसों में मुफ्त ढुलान व्यवस्था की मांग के साथ धाद ने माल्टे का मांगपत्र जारी किया। धाद के माल्टे के महीने अभियान में जुटाए गए सुझावों के आधार पर तैयार मांगपत्र को आम समाज और शासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए जारी किया।

मांगपत्र में पहाड़ी फलों के सम्मानजनक समर्थन मूल्य,उसकी समयोचित घोषणा, विधिवत क्रय व्यवस्था,स्कूलों में पोषहार योजना में स्थानीय फलों को वरीयता, सीजन में मंडी तक मुफ्त ढुलान, फल प्रसंस्करण के जिले केंद्रों की व्यवस्था की मांग रखी गयी है।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि पहाड़ के फलों और अन्न के लिए धाद की पहल सराहनीय है। और जिस तरह से इसे समाज का समर्थन मिल रहा है वह उम्मीद जगाता है इस अवसर पर हरेला संवाद के अंतर्गत आमंत्रित सतपुली मल्ली गाँव के किसान देवेंद्र नेगी ने बताया की आज जो लोग पहाड़ में बागवानी खेती करना चाह रहे हैं। उनके सामने चौतरफ़ा चुनौतियाँ है एक तरफ जंगली जानवर है उस पर उपज को बचाने के बाद उसके सही दाम मिलने की चुनौती है सड़क तक उसकी ढुलाई और बाजार मे उचित मुल्य ना मिलना हिम्मत तोड़ देता है।

गाजियाबाद के प्रवासी उत्तराखंडी हरीश डोबरियाल ने कहा कि आज बहुत से प्रवासी इस दिशा में सक्रीय है लेकिन उनके प्रयास तभी फलीभूत होंगे जब इस दिशा में शासन और समाज का साथ मिलेगाआज जब लोग धुप सेंकने का भी पर्यटन बाजार है तब हमारे शुद्ध फलों का कोई सम्मानजनक बाजार नहीं मिल पा रहा है यह अचरज का विषय है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
  • CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Stay Connected With Us

Subscribe Us