मार्च में भी यमुनोत्री-गंगोत्री धाम बर्फबारी से ठिठुरा
मार्च का महीना खत्म होने जा रहा है, लेकिन उत्तराखंड में ठंड है कि इस बार जाने का नाम ही नहीं ले रही है। मार्च के आखिरी सप्ताह में भी उत्तराखंड के उच्च हिमलायी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।
शनिवार को उत्तरकाशी जिले में स्थिति यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में सुबह ही ताजा हिमपात हुआ। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम और उसके आसपास की पहाड़ियों पर शनिवार सुबह को हुए हिमपात का असर निचले इलाके में भी दिखने को मिला। गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि बर्फबारी बहुत ज्यादा नहीं हुई है, लेकिन मार्च के आखिर में हुई बर्फबारी लोगों को परेशान कर रही है।
गंगोत्री-यमुनोत्री के साथ-साथ केदरानाथ धाम के कपाट भी 10 मई को खुलने जा रहे हैं। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल ने बताया कि धाम में करीब एक इंच बर्फ जमी हुई है। हालांकि अभी गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही सुचारू है। मार्च माह में हुई बर्फबारी सेब और राजमा की फसल के लिए लाभदायक है। क्योंकि इस बर्फ से लंबे समय तक भूमि में नमी बनी रहेगी, जो कि जुलाई-सितंबर माह में इन दोनों फसलों के उत्पादन में उपयोगी साबित होगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग बाहरी कम्पनियों पर मेहरबान
Latest Newst
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Leave A Reply